Thursday, May 16
Shadow

हिंदी चैनल सुदर्शन न्यूज़ का दावा – जेल में बंद राम रहीम नकली है

https://www.electronicgurudev.in/hindi/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c/

एक हिंदी न्यूज़ चैनल सुदर्शन न्यूज ने दावा किया है कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम नकली राम रहीम है, असली राम रहीम विदेश में है। इस न्यूज़ चैनल के संपादक ने अपने इस दावों के बारे में कहा है कि राम रहीम को लेकर इतने बड़े खुलासे को सुनकर पीएम नरेंद्र मोदी हिल जाएंगे और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बैठ जाएंगे। सुदर्शन शुक्रवार को अपने एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा कर रहा है। सुदर्शन के अनुसार दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में दोषी जो शख्स जेल में बंद है वो गुरमीत राम रहीम है ही नहीं। चैनल में अपने दावे में एक व्यक्ति का जिक्र किया है जिसे वह राम रहीम का बेहद करीबी बता रहा है। चैनल के संपादक ने कहा है कि राम रहीम इस शख्स को अपना गुरू मानता था। चैनल का ये भी दावा है कि असली राम रहीम विदेश में हनीप्रीत के साथ मौज कर रहा है।

सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश च्ह्वाणके ने ट्वीट और फेसबुक लाइव वीडियो कर इस बात का दावा किया है। सुरेश च्ह्वाणके के इस दावे पर लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सुदर्शन के मुताबिक देश की कोर्ट और सरकार बेवकूफ है तो कुछ ये बी कह रहे हैं कि लगता है ये संपादक पागल हो गए हैं।

आपको बता दें कि रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 28 अगस्त को सजा का ऐलान किया था। कोर्ट राम रहीम को अलग-अलग मामलों में दस-दस साल की सजा सुनाई है। 30 लाख का जुर्माना लगाया है। राम रहीम को कुल बीस साल की सजा दी गई है जो उन्हें लगातार नहीं काटनी होगी।’ राम रहीम को धारा 376 और 506 के तहत ये सजा सुनाई गई है। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा था। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।

READ :  बड़े डायरेक्टर्स ने शमा सिकंदर को कास्टिंग काउच के लिए किया था अप्रोच

More from my site

Sharing is caring!

Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x